Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

BIT मेसरा के छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा माफ करना, मुझे आत्मा बुला रही है

रांचीः झारखंड के रांची जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीआईटी मेसरा के सेकंड सेमेस्टर के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय पीयूष राज फिजिक्स की पढ़ाई कर रहा था। वह मेसरा के हॉस्टल में रहता था। मंगलवार को पीयूष अपने कमरे से नहीं निकला और उसने क्लास भी नहीं लगाई। उसके दोस्तों ने उसे ढूंढना शुरू किया। 2 छात्र पीयूष के कमरे में ढूंढने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद दोस्तों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। फिर कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद अधिकारी पहुंचे फिर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पीयूष की लाश फंदे से लटक रही है।

पीयूष के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा गया है, ‘मुझे आत्मा बुला रही है। मम्मी-पापा मुझे माफ करना। भाई-बहनों को कहना कि मन लगाकर पढ़ें। वहीं, पुलिस की पूछताछ में पीयूष के दोस्तों ने बताया कि वह अक्सर गुमसुम रहता था। वह अकेला ही रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.