Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

CWC 23 Final : भारत से खिताबी मुकाबले से पूर्व बोले स्टार्क, हम सर्वश्रेष्ठ से मुकाबला करना चाहते हैं

कोलकाता : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप फाइनल के बारे में कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम का सामना करने को लेकर उत्साहित है। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी 10 मैच जीत पर फाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

स्टार्क ने मैच के बाद कहा, ‘हम सर्वश्रेष्ठ टीम का सामना करना चाहते हैं। अभी तक वह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं और हम दोनों टीम का फाइनल में आमना-सामना होगा। यही विश्व कप है और इसके लिए ही हम यह खेल खेलते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा सामना निश्चित तौर पर उसे टीम से है जो किसी भी चुनौती का सामना आगे बढ़कर कर रही है और अभी तक अजेय है।’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लीग चरण में शुरुआती मुकाबला खेला गया था। यह मैच हालांकि एकतरफा रहा। चेन्नई में खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 199 रन पर आउट करने के बाद 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। स्टार्क ने कहा, ‘हमने उनके खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेला था और अब हमारा उनसे सामना आखिरी मैच में होगा। यह देखना होगा कि विश्व कप के अंत में स्थिति क्या होगी।’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को स्पिनरों के सामने काफी परेशानी हुई। स्टार्क से पूछा गया कि क्या उनकी टीम अहमदाबाद में होने वाले मैच में भारतीय स्पिनरों को लेकर चिंतित है, उन्होंने कहा, ‘हम कल जब अहमदाबाद पहुंचेंगे तो हमें पता चल जाएगा कि मैच नए विकेट पर खेला जाएगा या पुराने।’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे पहले विश्व कप का आखिरी फाइनल 2003 में खेला गया था और तब स्टार्क 13 साल के थे। उन्होंने कहा, ‘मैं इतना ही जानता हूं कि उस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीता था। इसके अलावा उस मैच में क्या हुआ मैं नहीं जानता।’

स्टार्क ने कहा कि दोनों टीम एक दूसरे के कमजोर और मजबूत पक्षों से वाकिफ हैं और उनकी टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 130000 दर्शकों के सामने भारत का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘यह बड़ा अवसर है। यह विश्व कप का फाइनल है। निश्चित तौर पर दोनों टीम के खिलाड़ी अलग-अलग प्रारूप में वहां खेल चुके हैं। दोनों टीम ने इस साल के शुरू में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे का सामना किया था। दोनों टीम बड़े मैचों में खेलने का अनुभव रखती हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.