Breaking News in Hindi

ED ने जिसे कहा अरविंद केजरीवाल का दाहिना हाथ, उसने ऐसे खड़ी की 8 हजार करोड़ की कंपनी

आंदोलन से खड़ा हुआ एक नेता, जिसने अपने दम पर दिल्ली में रिकार्ड बहुमत के साथ सरकार बनाई, जिसकी कुशल कारीगरी में पार्टी पंजाब की सत्ता पर काबिज हो पाई. अब वह नेता ईडी की गिरफ्त में है. अभी उस नेता पर दिल्ली शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. ईडी इसकी जांच कर रही है. इन सब के बीच ईडी ने एक बड़ी बात कही है, जिसमें विजय नायर नाम के एक व्यक्ति को अरविंद केजरीवाल का दाहिना हाथ बताया है. बता दें कि अब विजय सरकारी गवाह बन गया है. आइए 8 हजार करोड़ की कंपनी वाले विजय नायर के बारे में वो कहानी जानते हैं, जिसे वह अब तक छिपाता रहा है.

कौन है विजय नायर?

विजय नायर पर पहले एक कंपनी में काम किया करते थे, जो इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नायर कॉलेज ड्रॉपआउट हैं, 18 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी. उसके बाद 2002 में उन्होंने ओनली मच लाउडर की शुरुआत की. वह इसके सीईओ भी रहे. बाद में इससे अलग हो गए. समय के साथ यह कंपनी इतनी बड़ी हो गई कि उसके इवेंट में ए आर रहमान से लेकर दूसरे विदेशी कलाकार आने लगे. यह कंपनी ईस्ट इंडिया कॉमेडी और ऑल इंडिया बकचोद नाम से कॉमेडी/रोस्ट शो आयोजित करने को लेकर जानी जाती है.

कितने करोड़ का है मालिक?

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओनली मच लाउडर की कीमत 2014 में 10 मिलियन डॉलर यानी एक करोड़ डॉलर आंकी गई थी, जो भारतीय रुपए में 8 हजार करोड़ से भी अधिक बैठती है. साल 2016 में यह कंपनी फॉर्च्यून इंडिया की 40 अंडर 40 की लिस्ट में भी शामिल हुई. क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में विजय नायर ने बताया था कि उन्हें केजरीवाल सरकार की म्यूजिक इवेंट संचालन के लिए बनाई गई सिंगल विंडो सिस्टम से काफी खुशी हुई थी. उसके बाद वह धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी के करीब होते गए, और फिर अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद आदमी बन गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...