Breaking News in Hindi

Guru Margi 2023: 31 दिसंबर से देवगुरु बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल, प्रीति और आयुष्मान योग से इन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार

इंदौर। Guru Margi 2023: बृहस्पति 117 दिन बाद 31 दिसंबर 2023 को मेष राशि में मार्गी होंगे। इस दिन प्रीति और आयुष्मान योग रहेंगे। ऐसे में इस दिन की शुभता कई गुना बढ़ जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु 4 सितंबर से मेष राशि में वक्री अवस्था में है। अब उनके सीधे चाल में आने से धर्म, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों में सुखद समाचार सुनने को मिलेंगे। इन क्षेत्रों में रुके कार्यों में अब नववर्ष 2024 से गति आएगी।

देवगुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को मेष से वृष राशि में विराजमान होंगे। फिलहाल मंगल के अधिपत्य वाली राशि में गोचर कर रहे है। मई में बृहस्पति चंद्र के अधिपत्य वाली राशि में रहेंगे और अधिक फलदायी रहेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को वृष राशि में वक्री हो जाएंगे। तब उनके शुभ फलों के प्रभाव में कमी आएगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 दिसंबर, 2023 को बृहस्पति के मार्गी होने पर विवाह अड़चनें दूर होने लगेंगी। जिन जातकों की जन्म कुंडली में पंच महापुरुष योग है। उन्हें आर्थिक लाभ और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

दिसंबर 2023 में ये ग्रह बदलेंगे राशि

16 दिसंबर को सूर्य देव वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 27 को वृश्चिक राशि से धनु में जाएंगे। शुक्र ग्रह 25 दिसंबर को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में आएंगे।

देवगुरु बृहस्पति के मार्गी का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

मेष, वृष, कन्या, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के आगामी समय शुभ रहेगा। मकर और कुंभ राशि के लिए मिश्रित फलदायी और बाकी राशियों के लिए पर बृहस्पति का प्रभाव सामान्य रहेगा।

देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने पर ये उपाय करें

देवगुरु बृहस्पति की सीधी चाल होने पर शुभ फल के लिए ओम बृं बृहस्पये नमः मंत्र का जाप गुरुवार करें। हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...