Breaking News in Hindi

MP के इस जिले में एक्टिव चड्डी चोर गैंग, चुराते थे सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट्स

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से चोरी की शिकायतें मिल रही थी। आलम ये है कि लोगों ने अपने अंडरगारमेंट बाहर सूखने डालना बंद कर दिया है। एक महिला ने तो स्थानीय थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक किए जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में चड्ढी गैंग के सदस्य घूम घूम कर महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराता दिख रहा है।

चड्ढी गैंग की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर पुलिस सक्रिय हुई और शहर भर के कई सीसीटीवी खंगाले। इसमें पुलिस को विजयनगर क्षेत्र में हुई अंडर गारमेंट्स चोरी का सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसके आधार पर जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नकाबपोश युवक अंडर गारमेंट चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है।

वहीं दूसरा मामला जिले के पनागर थाना क्षेत्र के बिलगवां गांव से सामने आया है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह एक चोर से परेशान हैं। चोर ने एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह चोर कपड़े चोरी करने के बाद उनको फाड़ देता है। ग्रामीण की शिकायत पर पनागर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चुराए हुए कपड़े भी बरामद किए है। पकड़ा गया आरोपी विजय उर्फ लालू ठाकुर के खिलाफ पहले से ही चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...