Breaking News in Hindi

MPPSC Exam: नई संविदा नीति के आधार पर अभ्यर्थियों ने आयुसीमा में छूट मांगी, पीएससी ने फिर खोली लिंक

इंदौर। मप्र लोकसेवा आयोग ने राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के आवेदन जमा करने की लिंक एक बार फिर खोल दी है। चुनिंदा अभ्यर्थियों के आवेदन जमा हो सके, इसके लिए लिंक खोली गई है। इनकी संख्या दस से भी कम है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव घोषित होने से ठीक पहले नई संविदा नीति घोषित की थी। उसी को आधार बनाकर कुछ अभ्यर्थियों ने पीएससी परीक्षा में भी आयुसीमा में छूट मांग ली है। कोर्ट ने अंतरिम राहत दी तो पीएससी को लिंक फिर से खोलना पड़ी।

पीएससी ने राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा और वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के आवेदन की लिंक खोली है। 24 नवंबर से 27 नवंबर तक का समय उन अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए दिया है जो कार्ट पहुंचे थे। दरअसल, जुलाई में राज्य सरकार ने नई संविदा नीति मंजूर की थी। इसमें संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा शर्तों में तमाम बदलाव किए गए थे। उन्हें तमाम लाभ देने का ऐलान हुआ तो उसमें यह भी प्रविधान किया गया कि संविदा सेवा में रहे कर्मचारियों को समकक्ष नियमित पदों की भर्ती में आयुसीमा में छूट मिलेगी।

कुछ विद्यार्थी पहुंचे थे कोर्ट

पीएससी द्वारा राज्यसेवा में घोषित पदों में संविदाकर्मियों को आयुसीमा की छूट घोषित नहीं होने पर कुछ अभ्यर्थी कोर्ट पहुंचे और याचिका दायर कर दी। कोर्ट ने अंतरिम राहत देकर फिलहाल उम्मीदवारों को प्रक्रिया में शामिल करने का आदेश दिया। पीएससी के ओएसडी रवींद्र पंचभाई के अनुसार, खोली गई लिंक से कोर्ट में केस लगाकर अंतरिम राहत पाने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन को दाखिल कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...