Breaking News in Hindi

जीतू पटवारी की टीम में 50 प्रतिशत युवा चेहरे, जयवर्धन और विक्रांत को दी जगह पर नकुल नाथ को नहीं

भोपाल। विधानसभा चुनाव बाद दिसंबर 2023 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के लगभग 10 माह बाद जीतू पटवारी की प्रदेश कार्यकारिणी शनिवार को घोषित हो गई। इसमें सबसे अहम 16 सदस्यों वाली कार्यकारी समिति है। इसमें कमल नाथ और दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेता हैं तो विधानसभा चुनाव में पराजित हुए नीलांशु चतुर्वेदी और कुणाल चौधरी जैसे युवा नेताओं को भी स्थान मिला है।

इसके अतिरिक्त 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 33 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी स्थान मिला है। पटवारी की टीम में सभी गुटों को साधा गया है। 50 प्रतिशत से अधिक पद युवा चेहरों को दिया गया है। वहीं, 15 प्रतिशत के लगभग पद महिलाओं को दिए गए हैं। पहली बार है जब महिलाओं को कार्यकारिणी में सभी पदों पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधा है। साथ ही भाजपा और दूसरे दलों से आए नेताओं को भी पर्याप्त स्थान मिला है।

खास बात यह है कि इस टीम में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को उपाध्यक्ष और कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रात भूरिया को महासचिव बनाया गया है। लेकिन इसमें कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ इस टीम में शामिल नहीं हैं।

कार्यकारी समिति का सदस्य

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधानससभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल), राज्य सभा सदस्य विवेक तनखा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री व विधायक ओमकार मरकाम, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, मनोज चौहान और भूपेंद्र मरावी को जगह दी गई है।

उपाध्यक्ष : आरिफ मसूद, हामिद काजी, हिना कावरे, जयवर्धन सिंह, झूमा सोलंकी, लखन घनघोरिया, लखन सिंह यादव, महेंद्र जोशी, महेश परमार, फूल सिंह बरैया, प्रियव्रत सिंह, राजीव सिंह, रवि जोशी, सचिन यादव, सिद्धार्थ कुशवाहा, सुखदेव पांसे और सुरेंद्र हनी बघेल।

महासचिव: अभय दुबे, अभय तिवारी, अमित शर्मा, अनीश मामू, अनुभा मुंजारे, अनुमा आचार्य, अशोक मास्कोले, आतिफ अकील, अविनाश भार्गव, बाबू जंडेल, बैजनाथ कुशवाहा, चंदर सिंह सोंधिया, चेतन यादव ,दिनेश गुर्जर, गौरव रघुवंशी, घनश्याम सिंह, गुड्डू राजा बुंदेला, गुरमीत सिंह मंगू, ग्यारसी लाल रावत , हर्ष विजय गहलोत, हर्ष यादव, हीरालाल अलावा, जय सिंह ठाकुर, जतिन उइके, जयश्री हरिकिरण, कविता पांडे , किरण अहिरवार, माया राजेश त्रिवेदी, मृणाल पंत, नारायण पट्टा, निधि चतुर्वेदी, निलय डागा, निर्मल मेहता, पंकज उपाध्याय, फुंदेलाल सिंह मार्कों, प्रभु सिंह ठाकुर, प्रताप ग्रेवाल, प्रतिभा रघुवंशी, प्रवीण पाठक, राधे बघेल, रघु परमार, राजा बघेल, राजकुमार केलू उपाध्याय, रजनीश सिंह, रामू टेकाम ,रामवीर सिकरवार, राव यादवेंद्र सिंह यादव, रेखा चौधरी ,आरके डोगने ,रोशनी यादव ,साधना भारती ,संजय कामले, संजय शर्मा, संजय यादव, संजीव सक्सेना ,शैलेंद्र पटेल , सोहन वाल्मीक ,सुखेंद्र सिंह बन्ना, सुनील जायसवाल ,सुनील शर्मा, सुनील उइके, सुरेंद्र सिंह ठाकुर शेरा, सुरेश राजे, विद्यावती पटेल, विक्रांत भूरिया, विनय बाकलीवाल, विनय सक्सेना, विनोद कुमार वासनिक, विपिन वानखेड़े वीरेंद्र द्विवेदी और यूसुफ करप्पा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?