Breaking News in Hindi

तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में जीता गोल्ड 20.36 मीटर का अपना अंतिम थ्रो फेंका

 नई दिल्ली। भारत ने एशियन गेम्स में 45वां मेडल जीत लिया है। भारत को यह मेडल गोल्ड के रूप में तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में दिया है। तजिंदरपाल सिंह तूर ने यह कारनाम दूसरी बार किया है। उन्होंने पहले जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड जीत कर भारत का नाम रोशन किया था।

तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में 20.36 मीटर का अपना अंतिम थ्रो फेंक कर गोल्ड मेडल जीत लिया। तजिंदरपाल सिंह ने पहले दो प्रयास किए, जो फाउल रहे। उसके बाद तजिंदरपाल सिंह ने तीसरा प्रयास किया, जिसमें 19.21 मीटर थ्रो के साथ अगले दौर के लिए क्वॉलीफाई किया। तजिंदरपाल सिंह ने उसके बाद दो प्रयास फाउल किए और तीसरे प्रयास में 19.51 मीटर तक थ्रो किया। तजिंदरपाल सिंह का चौथा थ्रो 20.06 मीटर का रहा।

पीएम मोदी ने तेजिंदर सिंह को दी बधाई

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप