Breaking News in Hindi

ननद की जगह पर भाभी कर रहीं सरकारी टीचर की नौकरी, ग्रामीणों ने किया विरोध ,जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश..

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां पर एक सरकारी स्कूल में ननद की जगह पर भाभी नौकरी कर रहीं थीं। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि यह पूरा मामला सीधी के सिहावल क्षेत्र के खाड़ी गांव में संचालित सरकारी स्कूल का है। यहां पर सोनम सोनी की नियुक्ति अतिथि शिक्षक के तौर पर हुई है। सोनम सोनी का पोर्टल पर भी नाम दर्ज है। लेकिन उनकी जगह पर बच्चों को पढ़ाने के लिए उनकी भाभी सुभी सोनी विद्यालय में जाती हैं।

अब इस मामले में शिक्षा अधिकारी डॉक्टर प्रेमलाल मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि जैसे ही ग्रामीणों को इस बात का पता चला था कि नंद की जगह भाभी स्कूल में पढ़ाने बच्चों को आ रही हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भी दे दी है।

वहीं इस मामले में स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि पहले सोनम मैडम आती थीं। लेकिन वह अब नहीं आती हैं। उनकी जगह पर उनकी भाभी सुभी सोनी पढ़ाने आ जाती हैं। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में लाया गया है इस पूरे विषय की हम जांच कराएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...