Breaking News in Hindi

भगवान राम कृपालु है सब पर कृपा करेंगे..! रामलला के दर्शन कर वापस लौटी मोहन कैबिनेट, सीएम ने दी अपनी प्रतिक्रिया..

भोपाल। आज मध्यप्रदेश मंत्रिगण के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए। जिसके बाद भगवान श्रीराम के दर्शन कर सभी नेता वापस अपने राज्य मध्यप्रदेश लौट आए हैं। बता दें​ कि मंत्रियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी एक धर्म यात्रा में शामिल थे। वहीं अयोध्या से लौटने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अयोध्या से लौटे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान

अयोध्या से लौटे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सौभाग्य की बात है पूरे कैबिनेट के साथ गए अयोध्या धाम गए, आनंद में यात्रा थी। श्री राम को गर्भ गृह में देखकर ऐसा लगा जो जीवन का सबसे सुखद क्षण हो। राम जन्मभूमि न्यास के सभी बंधुओ को बधाई दूंगा, 500 साल के संघर्ष के बाद आज यह सुख मिला। श्री राम के समक्ष उन वीरों को भी स्मरण किया जिन्होंने श्री राम के लिए अपना बलिदान दिया। अयोध्या धाम सनातन संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। मध्य प्रदेश का और अयोध्या धाम का पुराना नाता है। विक्रमादित्य ने मंदिर निर्माण कराया था। मध्य प्रदेश का कल्याण, जनता की सुख समृद्धि, प्रगति और विकास का आशीर्वाद मांगा। भगवान राम कृपालु है सब पर कृपा करेंगे।

कैबिनेट ने सीएम और पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री का भी आभार जताया। बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बैठक की शुरुआत में ही मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। उनके प्रयासों से ही अयोध्या में रामलला का मंदिर आकार ले सका है। इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी आभार जताया गया क्योंकि आज हम सभी उनके नेतृत्व में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने वाले हैं। हमने प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री का भी इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?