Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश: नाले में रोते हुए मिला नवजात, महिलाओं ने अस्पताल पहुंचाया

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक नवजात शिशु मिला है. मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना अपने आप में हैरान करने वाली है. इस भीषण और तपती गर्मी में किसी ने नवजात शिशु को तौलिए में लपेटकर वीटी रोड पर एक नाली में फेंक दिया और वहां से चलता बना

नाली में पड़ा बच्चा जब जोर-जोर से रोने लगा तो सभी वहां इकट्ठा हो गए. लोगों ने जब नाली में पड़े देखा तो सभी हैरान रह गए. बच्चे को नाली में इस हालत में पड़ा देखकर सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उस जगह पर मौजूद महिलाओं ने नवजात को गौद में उठाया और उसे साफ करके अस्पताल लेकर गए. हॉस्पिटल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. नवजात की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. यह घटना आलीराज के माली मोहल्ले की है.

7 महीने का प्रीमेच्योर चाइल्ड है

बच्चे को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने बताया कि वह 7 महीने का प्रीमेच्योर चाइल्ड है. उसका वजन केवल डेढ़ किलो है. बच्चा अभी प्रीमेच्योर है, जिस कारण उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है. बच्चे को अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में नली के जरिए ऑक्सीजन दिया जा रहा है. बच्चे को एसएनसीयू में ऑक्सीजन पर रखा गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

नाली के पास मिले बच्चे के घरवालों के विषय में अभी फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है. दुधमुहा नवजात ऐसे नाली में पड़े हुए देख सभी हैरान हैं. बच्चा जिंदगी और मौत की जंग बिना किसी अपने घरवालों के लड़ रहा है. नाली के पास पड़े बच्चे को जब आस-पास की महिलाओं ने गोद में उठाया तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. सभी के मुंह पर एक ही सवाल था, आखिर किसने इस मासूम को नाली में मरने के लिए छोड़ दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप