Breaking News in Hindi

शर्मनाक भयानक और अधर्म मणिपुर की घटना पर भड़के बॉलीवुड स्टार्स

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाने वाले घटनाक्रम ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसकी देश भर में निंदा की जा रही है। भीड़ के द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाला वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी भड़क उठे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ लोग कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ट्वीट कर इस घटना पर अपने रिएक्शन दिए हैं। अक्षय कुमार, ऋचा चड्ढा और रेणुका शहाण के साथ-साथ विवेक अग्निहोत्री ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने इस दर्दनाक हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “ये वीडियो देखकर हिल गया हूं। महिलाओं के साथ मणिपुर में हुआ ये बर्ताव बेहद शर्मनाक है। मुझे उम्मीद है कि जो भी इसके गुनहगार हैं, उन्हें सख्त से सख्त दंड मिले, ताकि कोई ऐसा घिनौना काम करने के बारे में सोच भी ना सके।

ऋचा चड्ढा

अक्षय कुमार के बाद ऋचा चड्ढा ने भी इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “शर्मनाक, भयानक और अधर्म।”

उर्मिला मातोंडकर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”मणिपुर में हुए हादसे के वीडियो से मैं अंदर से हिल गई हूं और इस फैक्ट से शाॅक में हूं कि यह मई में हुआ और इस पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो सत्ता के नशे में चूर हैं और ऊंची पोस्ट पर बैठे हुए हैं। मशहूर हस्तियां चुप हैं, प्यारे भारतीय हम यहां पर कब पहुंचे।”

सोनू सूद

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अपराध पर सोनू सूद ने भी अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मणिपुर में एक हादसे ने हर किसी की आत्मा को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। ये लोगों ने इंसानियत की परेड निकाली है, सिर्फ महिला की नहीं।”

विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, “मोपला, डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखाली, बांग्लादेश, पंजाब, कश्मीर, बंगाल, केरल, असम, बस्तर और अब मणिपुर। हर बार अमानवीय, बर्बर कृत्यों का शिकार हमारी निर्दोष माताएं-बहनें ही बनती हैं। एक भारतीय के रूप में, एक पुरुष के रूप में, एक इंसान के रूप में, मैं हर बार टूट जाता हूं। मैं बहुत शर्मिंदा हूं। मैं अपनी बेबसी के लिए बहुत दोषी हूं। मणिपुर, मैंने कोशिश की, लेकिन मैं असफल रहा। अब मैं बस अपने काम के जरिए उनकी दुखद कहानियां बता सकता हूं। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक?