Breaking News in Hindi

शादी के 2 महीने बाद ही पति ने पत्नी की कर दी हत्या, शव को किले में छिपाया

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा के बहरोल थाना क्षेत्र में आने वाले धामोनी के किले में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी पहचान 22 वर्षीय शिवांगी राजपूत के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी के दो महीने बाद पति पत्नी का जोड़ा सागर के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक धाम धामोनी घूमने के लिए आया। कुछ देर बाद पति तो वापस अपने घर लौट गया। लेकिन पत्नी लापता हो गई। वहीं जब 4 दिन बाद नवविवाहिता उसी किले में इस हालत में मिली कि उसकी बॉडी को भी पहचानना मुश्किल हो रहा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस धामोनी पहुंची साथ ही बहरोल थाना सिसई चौकी की पुलिस भी धामोनी पहुंची।

दरअसल उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के ऋषिराज राजपूत की 11 जुलाई को 22 साल की शिवांगी राजपूत से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों पति – पत्नी पहली बार 13 सितंबर को किला घूमने और बारिश के मौसम का लुत्फ उठाने के लिए धामोनी आए थे। साथ आए युवती के पति ने उसी किले में अपनी पत्नी शिवांगी का बेरहमी से मर्डर कर दिया और शव को वहीं फेंक कर वापस घर चला गया। जब लड़की के मायके वालों की बेटी से बात नहीं हुई और ससुराल वाले कुछ भी बताने से इनकार करने लगे तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। संदेह के आधार पर ललितपुर जिले की जाखलौन पुलिस ने पति को पकड़कर पूछ्ताछ की तो आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि शिवांगी को मारकर किले में फेंक आए हैं।

इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सागर पुलिस से संपर्क किया और पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की बताई गई जगह पर देखा तो एक बॉडी वहाँ पर पड़ी हुई थी। इसके बाद ललितपुर जिले के तीन – चार थानों की पुलिस धामोनी पहुंची। एसडीओपी बंडा शिखा सोनी से मिली जानकारी के अनुसार शिवांगी के चाचा पुष्पेन्द्र ने इस संबंध में जानकारी दी लड़की के पति ऋषिराज को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....