Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सांसद के क्षेत्र में लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, रोड नहीं तो वोट नहीं का दिया नारा

बैतूल: लोकसभा चुनाव आते ही आम जनता की दुख तकलीफें अब सार्वजनिक होनी शुरू हो गयी हैं। वो इसलिए कि ये ऐसा मौका होता है जिसमे जनता सर्वोपरि होती है। मामला है बैतूल के ख़ंजनपुर इलाके का इस इलाके में वर्तमान सांसद भी निवास करते और वहीं के रहने वाले लोग पिछले लंबे समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सड़क की मांग जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अनसुनी की गई तो अब इस इलाके में रहने वाले सैकड़ो लोगों ने चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

मतदाताओं की मांग को किया गया अनसुना

 लोगों का कहना है कि सड़क बनाने के लिए नगर पालिका, जिला प्रशासन सहित सांसद, विधायक तक की मिन्नतें की गई, लेकिन हम मतदाताओं की मांगों को अनसुना कर दिया गया। सड़क नहीं होने से आए दिन लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ता है। अब समय आ गया है अपने अधिकारों का उपयोग करने का रोड नहीं तो वोट नहीं, पहले रोड़ बाद में वोट, जो भी है लेकिन ये सच है कि जनप्रतिनिधियों को आम जनता की परेशानियों को ध्यान में रखने की जरूरत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.