Breaking News in Hindi

इस समय घर में आती हैं माता लक्ष्मी, भूल से भी ना करें ये गलतियां

सभी लोग चाहते है कि उनके घर में मां लक्ष्मी का वास हो और सदैव उनकी कृपा बनी रहे. हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी भी लोगों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता. शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी के घर आगमन का एक निश्चित समय बताया गया है. आइए जानते हैं कि इस दौरान लोगों को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

मां लक्ष्मी के आगमन का समय

घर में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग हमेशा पूजा अर्चना में लगे रहते हैं. जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर उनके घर में वास करें. शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी शाम करीब 7 बजे से 9 बजे के बीच भ्रमण करती हैं. शाम के समय ही मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है. ऐसे में यदि आप चाहते है कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो आपको इन बातों का खास रखना होगा.

घुल रखें घर का दरवाजा

लक्ष्मी जी के आगमन के समय हमेशा लोगों को अपने घर का दरवाजा खुला रखना चाहिए. इसके साथ ही मंदिर या मुख्य द्वार पर घी का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

मां लक्ष्मी ऐसे होंगी प्रसन्न

माता लक्ष्मी को घर पर बुलाना चाहते हैं तो घर को पूरी तरह से साफ सुथरा रखने के साथ ही घर में उजाला भी बनाए रखें. वह ऐसे घर में कभी निवास नहीं करती जहां स्वच्छता का ध्यान न रखा जाए. खासकर शाम के समय ध्यान रखें कि कहीं भी गंदगी न फैली हो, वरना मां लक्ष्मी आपकी चौखट से ही वापस लौट जाती हैं.

आगमन के संकेत

यदि आपको शाम के समय घर के आसपास उल्लू दिखाई देता है. तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है. यह संकेत देता है कि जल्द ही आपके घर मां लक्ष्मी पधारने वाली हैं. साथ ही मां लक्ष्मी जिस घर में आती हैं, उस घर के सदस्यों के खानपान में परिवर्तन होने लगता है. लोग नशा और मांसाहार से भी दूरी बनाने लगते हैं. यही नहीं पूजापाठ के दौरान शंख का बजाने के विशेष महत्व है. ऐसे में यदि सुबह उठने के बाद आपको शंख की आवाज सुनाई दे तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन