Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

धनरेतस पर अपनों को भेजें ये स्पेशल उपहार, यूनिक गिफ्ट्स की सब करेंगे तारीफें

खुशियों का त्योहार दिवाली आने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है.यह साल का ऐसा टाइम है, जब हर जगह सेलीब्रेशन का माहौल होता है. भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी दिवाली के त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन दिवाली के खास मौके पर लोग अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों को उपहार भी देते हैं.

सराफ फर्नीचर के सीईओ और फाउंडर रघुनंदन सराफ कहते हैं किदिवाली के मौके परअमूमन लोग मिठाई ही उपहार में देते हैं. हालांकि, अब लोग इस परंपरा से हटकर कुछ यूनिक तोहफे भी देने लगे हैं. आजकल लोग सिर्फ दिवाली ही नहीं बल्कि धन त्रयोदशी के मौके पर भी गिफ्ट देते हैं. स्पेशल फेस्टिवल पर आप भी अपनों को खास गिफ्ट दे सकते हैं.

लकड़ी का क्लासिक बार

बर्चवुड से तैयार शानदार ढंग से डिज़ाइन किया गया क्लासिक बार सेट उन रिश्तेदारों के लिए सही गिफ्ट ऑप्शन होगा जो अक्सर किसी भी फैमिली इवेंट में होस्ट की भूमिका निभाते हैं. यह घर की खूबसूरती से बढ़ाने का काम करते हैं.

गलीचे और कालीन

घर को खूबसूरत कालीन से सजाने से इसकी ओवरऑल अपील काफी खूबसूरत लगती है. गिफ्टिंग के लिए डिजाइनर गलीचे भी परफेक्ट ऑप्शन है.सुंदर गलीचा आपके रूम को बेहद खूबसूरत लुक देता है.

टेबल लैंप सेट

क्लासिक टेबल लैंप न केवल उपयोगी हैं, बल्कि किसी को भी गिफ्ट के रूप में देने के लिए काफी फैशनेबल भी हैं. टेबल लैंप्स किसी की घर की रोनक में चार चांद लगाने का काम करते हैं.

फ्रेग्रेंस कैंडल्स

रोज़मूर की डायरेक्टर रिधिमा कंसल कहती हैं किदिवाली के दिन फ्रेग्रेंस के बिना घर अधूरा सा लगता है. अगर आप किसी यूनिक गिफ्ट्स की तलाश कर रहे हैं तो फ्रेग्रेंस कैंडल्स परफेक्ट ऑप्शन है. आपके इस गिफ्ट को हर कोई पसंद करेगा.

दिवाली के त्योहार को सभी लोग अपने करीबियों या फिर फैमिली मेंबर्स के साथ मनाना पसंद करते हैं. भले ही इस फेस्टिवल में पारंपरिक तौर मिठाईयां उपहार के तौर पर दी जाती हों लेकिन इस बार अपनों को यूनिक गिफ्ट्स देकर सरप्राइज कर सकते हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.