Breaking News in Hindi

नए साल से पहले माता वैष्णों देवी ने अपने भक्तों को दिया सबसे बड़ा तोहफा…केदारनाथ यात्रा भी होगी आसान

जम्मू : श्री माता वैष्णों देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब भवन से भैरो घाटी रोप-वे की ऑनलाईन सर्विस शुरू हो गई है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बुकिंग सुविधा का उ‌द्घाटन किया। सिन्हा ने कहा कि श्रद्धालुओं को श्राईन बोर्ड बेहतर यात्रा सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। रोप-वे की टिकट डब्ल्यू. डब्ल्यू. डब्ल्यू. मावैष्णोदेवी.ओ.आर.जी. में पहले आओ पहले पाओ पर उपलब्ध रहेंगी।

गौरतलब है कि भवन-भैरो घाटी में एक घंटे के भीतर जाने के वाले 800 के करीब श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा 8 से 10 घंटे प्रति दिन तक उपलब्ध रहती है। इस दौरान उप-राज्यपाल ने श्राईन बोर्ड के सदस्यों के साथ पंचांग का विमोचन भी किया।

कालीमठ क्षेत्र में बनेगी उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग, केदारनाथ यात्रा होगी आसान
उत्तराखंड में सबसे लंबी सड़क सुरंग सोनप्रयाग से कालीमठ के बीच बनाई जाएगी। सुरंग के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड-लो.नि.वि. ने सर्वेक्षण के लिए निविदा आमंत्रित की है। इस सुरंग के बनने से जहां केदारनाथ यात्रा आसान हो जाएगी वहीं गौरीकुंड राजमार्ग पर जाम से निजात भी मिल सकेगी।

जून, 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद से केदारनाथ यात्रा को आसान बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। केदारनाथ यात्रा को सड़क मार्ग से सुलभ करने के लिए कालीमठ घाटी से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए सोनप्रयाग से कालीमठ तक 7 कि.मी. लंबी सुरंग बनाई जानी है, जो सड़क मार्ग पर उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग होगी। सुरंग के साथ ही कालीमठ से चुनी बैंड तक 16 कि.मी. लंबा बाईपास भी बनाया जाएगा।

इस सुरंग व बाईपास के बनने से जहां केदारनाथ यात्रा में रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा वहीं कालीमठ घाटी के धार्मिक व पर्यटक स्थलों को भी पहचान मिलेगी। प्रस्तावित सुरंग के निर्माण पर 2200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप