Breaking News in Hindi

पत्नी से तलाक का बोलकर हिंदू युवती से दुष्कर्म, टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने की धमकी दी

इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर देवास के सादिक खान पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपित पांच साल से युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसकी शादी भी हो चुकी है। आरोपित ने पत्नी से तलाक का बोला और युवती से संबंध बनाए। पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो हत्या कर टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने की धमकी दी।

एक साथ काम करने के दौरान हुआ परिचय

पुलिस के मुताबिक बीए की पढ़ाई के बाद युवती 2018 में एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगी थी। आरोपित सादिक शेख भी उसके साथ नौकरी करता था। दोनों में परिचय हुआ और सादिक उससे बातचीत करने लगा।सादिक ने युवती से प्रेम का इजहार किया और उससे मिलने जुलने लगा।

शादी का झांसा और धर्म परिवर्तन का दबाव

1 मार्च 2019 को मिलने के बहाने सादिक युवती के रूम पर आया और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। युवती द्वारा इन्कार करने पर सादिक ने मुस्लिम समुदाय की युवती से शादी कर ली। पीड़िता ने भी उससे बातचीत बंद कर दी।

शादी के बाद फिर करने लगा मैसेज

2021 में सादिक ने पुन: युवती को मैसेज करना शुरु कर दिया। आरोपित ने कहा कि पत्नी से तलाक हो चुका है।फरवरी 2021 में मिलने के बहाने आया और युवती से पुन: संबंध बनाए। उसने कहा कि पत्नी को तलाक दे चुका है।अब तुमसे ही शादी करुंगा। कईं दिनों तक शादी न करने पर युवती द्वारा दबाव बनाया तो सादिक धमकाने लगा। युवक ने युवती से कहा कि मैं शादी नहीं करुंगा और हत्या करने की धमकी दी। कहा कि शव के टुकड़े टुकड़े कर फेंक दूंगा।

पीड़िता ने परिचितों की मदद ली और लसूड़िया थाने में केस दर्ज करवाया। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को देवास के रहने वाले आरोपित सादिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित गिरफ्तारी के डर से दिल्ली भाग गया था। टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सादिक को नोयडा से पकड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....