Breaking News in Hindi

बीजापुर: प्रेशर बम ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए हैं। एसटीएफ के जवान टीम के साथ गश्त पर निकले थे इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम की चपेट में शिवलाल मंडावी और मिथलेश मरकाम आ गए और घायल हो गए। दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इतावर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बुधवार सुबह पांच से छह बजे के मध्य इतावर गांव के करीब था तब जवानों का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के संपर्क में आ गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और दोनों जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?