Breaking News in Hindi

बेटी से रेप नहीं हुआ…कोर्ट में मुकरे मां-बाप, DNA और FSL की रिपोर्ट में हो गई पुष्टि, दोषी को 20 साल की सजा

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर की विशेष सत्र न्यायालय ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषी युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है, जबकि बहुचर्चित इस दुष्कर्म के मामले में पीड़िता और उसके परिवारजन कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाही से पलट गए थे। इस कारण ये पक्षद्रोही घोषित किए गए, लेकिन DNA और FSL की रिपोर्ट के आधार पर दोषी को सजा सुनाई गई।

ये है पूरा मामला

2 अक्टूबर 2021 को रात लगभग एक बजे नाबालिग पीड़िता लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी तभी आरोपी भूरा उर्फ रिंकू गुर्जर ने पीड़िता का मुंह बंद कर जबरन घर के पास बनी टपरी में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और पीड़िता को धमकाया की कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा लेकिन पीड़िता ने घर पहुंच कर पूरी घटना अपने माता- पिता को बताई, जिसके बाद पुलिस थाना भंवरपुरा में रिपोर्ट दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

हालांकि पीड़िता के साथ ही उसके माता-पिता कोर्ट में गवाही होने पर आरोपों से मुकर गए और दुष्कर्म जैसी घटना होने से ही इनकार कर दिया। लेकिन DNA और FSL की रिपोर्ट से ना केवल वारदात की पुष्टि हुई, बल्कि यह भी सिद्ध हुआ कि आरोपी भूरा उर्फ रिंकू गुर्जर ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी भूरा को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन