Breaking News in Hindi

मप्र में बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी म‍िलकर लड़ेगी व‍िधान सभा चुनाव

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगामी व‍िधानसभा में मिलकर चुनाव लड़ेगी। बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच सीटों का बटवारा भी हो गया है। 178 सीटों पर बसपा और 52 सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने प्रत्‍याशी मैदान में उतारेगी।

यह जानकारी बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और राष्ट्रीय समानता दल की संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। बीएसपी के केंद्रीय कोर्डिनेटर और राज्य सभा सांसद रामजी गौतम ने अपने बयान में कहा क‍ि बीएसपी, जीजीपी और राष्ट्रीय समानता दल मप्र में चुनावी गठबंधन बना रहा है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लिया निर्णय लि‍या है। प्रदेश में बड़ी आबादी आदिवासी, एससी, एसटी और ओबीसी की है। सर्वे के आधार पर होगा टिकटों का वितरण। मप्र में लगातार अपराध, पिछड़ों का शोषण हो रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि आदिवासी और पिछड़ों की सीटों पर हमारा फोकस है। शिक्षा, चिकित्सा, भय मुक्त मध्यप्रदेश समेत अन्य मुद्दों पर जनता से मागेंगे वोट।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...