Breaking News in Hindi

मुनाफा वसूली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरे

प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। कारोबारियों का कहना है कि हालिया रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफा वसूली के चलते बाजार में कमजोरी है। इसके अलावा विदेशी कोषों की ताजा बिकवाली ने भी निवेशकों की भावना को खराब किया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 561.05 अंक गिरकर 70,939.71 पर पहुंच गया। निफ्टी 165.6 अंक टूटकर 21,406.35 पर था।

सेंसेक्स मंगलवार को 73,427.59 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसी दिन निफ्टी ने भी 22,124.15 के अपने उच्चतम स्तर को छुआ। इस तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 10,578.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 1,628.01 अंक या 2.23 प्रतिशत गिरकर 71,500.76 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 460.35 अंक या 2.09 प्रतिशत गिरकर 21,571.95 पर बंद हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...