Breaking News in Hindi

रोड पार करते समय अज्ञात वाहन से टकराकर भालू की मौत

बालाघाट। धापेवाड़ा बालाघाट मार्ग पर अंबा माई मंदिर के पास वन्यप्राणी भालू सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब जंगल से भटककर एक वयस्क भालू मुख्य मार्ग में आ गया। वाहनों की आवाजाही से घबराकर रोड पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से भालू घायल हो गया। थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।

राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर भालू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी रेंजर अजय कुमार कुमरे ने बताया कि भालू रोड क्रॉस करते समय किसी वाहन का शिकार हो गया है। उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है। प्रथम दृष्टिया यह भालू की मौत एक्सीडेंट से होना प्रतीत हुआ है। इससे पहले 10 फरवरी को शंकरघाट से बजरंग घाट के बीच दो मादा चीतल की मौत ट्रेन के टकराने से हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप