Breaking News in Hindi

‘वो फिरोज खान और फरदीन के साथ…’, PAK पत्रकार ने सेलीना जेटली पर की भद्दी टिप्पणी…एक्ट्रेस ने लिया एक्शन

अभिनेत्री-मॉडल सेलीना जेटली ने कहा कि उन्हें परेशान करने वाले पाकिस्तान के एक पत्रकार के खिलाफ दी गई शिकायत पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग से बात की है। जेटली ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को शिकायत भेजी थी, जिसने यह शिकायत विदेश मंत्रालय को भेज दी थी। अभिनेत्री ने पहले कहा था कि पाकिस्तान के एक पत्रकार ने कुछ महीने पहले उन्हें परेशान किया था।

जेटली ने ट्वीट किया, “अपराधी सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन में लगातार बदलाव करता रहता है, लेकिन वह पाकिस्तान में छिपा है, जिसके परिणामस्वरूप मेरे लिए कानूनी सहारा लेना संभव नहीं था, और वह सीमा पार से मेरे चरित्र व शील पर हमला करता रहा।” यहां तक कि पत्रकार ने सेलिना पर आरोप भी लगाए कि वो फरदीन खान और उनके पिता फिरोज खान के साथ सोई थी। सेलिना ने ट्विटर पर एक लंबे नोट में यह खबर शेयर की और उस लेटर की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जो विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी है। अभिनेत्री ने लिखा कि मैंने इस मामले को भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने रखा।

महिला आयोग ने मेरी शिकायत का संज्ञान लिया और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा। पूर्व मिस इंडिया ने 18 जुलाई के विदेश मंत्रालय के पत्र की प्रति भी शेयर की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को विदेश मंत्रालय की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने मामले पर दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग से बात कर तत्काल जांच व कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन