Breaking News in Hindi

सागर जिला अस्पताल से नवजात को चोरी कर भागी महिला ,मचा हड़कंप…

मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को जिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया, परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस सक्रिय हुई और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और बच्चे को खोज निकाला और परिजनों को बच्चा सौंप दिया है। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि रूबी अहिरवार निवासी ग्राम पडरुआ ने एक बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल के सफाई कर्मी वार्ड में सफाई करने आए और परिजनों को बाहर जाने के लिए कहा इसी बीच एक महिला अंदर आई और रूबी से कहा तुम्हारी मां बच्चे को बाहर मंगा रही है और लेकर वह चली गई।

रिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा 

परिजन जब अंदर आए तब पूरा घटनाक्रम सामने आया, इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस टीम सक्रिय हुई फिर सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरटीओ रोड़ स्थित नए बस स्टैंड से महिला को बच्चा के साथ पकड़ लिया है, उससे पूछताछ चल रही है।

बच्चा चोरी करने के बाद महिला ने रास्ते में कपड़े बदल लिए। जो साड़ी महिला ने अस्पताल में पहनी थी वह साड़ी महिला ने बदल ली, ताकि कोई भी हुलिया के आधार पर उसको पकड़ ना सके। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है। पुलिस महिला को गोपालगंज थाने लेकर आई है यहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....