Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE Board इस साल लागू करेगा ये नया नियम

CBSE छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब 10वीं और 12वीं के छात्रों को साल में दो बार बोर्ड की  परीक्षाएं देनी होंगी। दरअसल, इसके लिए बोर्ड नया नियम ला रहा है। 2024-25 सेशन के छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देनी होगी। सीबीएसई का यह नया नियम इसी सेशन से लागू हो जाएगा।

 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकेडमिक ईयर 2024-25 से साल में दो बार बोर्ड प्रारूप शुरू किया जाएगा।

अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा की नई प्रणाली अनिवार्य नहीं होगी। इस नए सिस्टम का मकसद उन छात्रों पर तनाव कम करना है।

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार,  2025 बोर्डों में से पहली परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2024 में होने की संभावना है। दूसरी परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 में हो सकती है। दोनों परीक्षाओं का बेस्ट स्कोर लेकर मेरिट बनाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.