Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

स्कॉर्पियो से बकरी चुराकर भाग रहे थे चोर, रोकने पर ड्रम को उड़ाया… दो की मौत

बकरी चोरी कर भाग रहे तीन स्कॉर्पियो सवार युवकों ने ड्रम को हवा में उछाल दिया. हवा में उछला ड्रम जाकर चोरों को रोकने के लिए खड़े लोगों के ऊपर जा गिरा ड्रम की चपेट में आने से दो लोगों (पिता और बेटे) की मौत हो गई. वहीं, दो अन्य घायल हो गए हैं. दो लोगों को इलाज के लिए जबलपुर में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. दरअसल यह पूरी घटना मध्य प्रदेश में जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सोहजनी गांव की है. तीन युवक स्कॉर्पियो से बकरी चोरी करने के लिए सोहजनी गांव पहुंचे थे.

चोरी करने के बाद तीनों भागने की फिराक में थे तभी एक व्यक्ति ने देख लिया और उसने गांव के लोगों को जगाने के लिए आवाज लगाई. आवाज को सुनने के बाद चोर बकरियों को छोड़कर जीप लेकर भागने लगे. तभी गांव के लोगों ने सुहजनी के पास स्थित लमकना गांव के लोगों को इस बात की जानकारी दी. उसी दौरान लमकना गांव के रहने वाले धनीराम दाहिया और उसके बेटे सोनेलाल दाहिया सहित समेत नाती राज दाहिया और परिवार के आकाश दाहिया और अन्य लोगों ने रोड पर केरोसिन का खाली ड्रम रख दिया. जिससे इन चोरों को रोका जा सके.

तेज रफ्तार से बेलगाम स्पीड से भाग रहे चोरों ने पकड़े जाने के डर से जीप की रफ्तार और तेज बढ़ा दी. जीप ड्रम से टकराई, तो ड्रम उछला और धनीराम, सोनेलाल, राज और आकाश पर जा गिरा. घटना में धनीराम और सोनेलाल को सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं और दोनों अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं राज और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए. चोर ऐसा करने के बाद मौका पाते ही जीप छोड़कर भाग निकले.

आवाज सुनते ही गांव के लोग जब घर से बाहर निकले और तत्काल सभी को लेकर सिहोरा अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने सोनेलाल दहिया और धनीराम को मृत घोषित कर दिया. जबकि, अन्य दो घायलों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन दोनों को वेंटिलेटर पर रखा गया है.

पूरे मामले में उप पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि स्कॉर्पियो से भाग रहे चोरों को रोकने के लिए मंगलवार को देर रात गांव के लोगों ने सड़क पर ड्रम लगाया, तो जीप चालक ने ड्रम को टक्कर मार दी. जिससे ड्रम हवा में उछला और वहां खड़े बूढ़े व्यक्ति और उसके ही परिवार के तीन युवकों पर गिर गया.

घटना में बूढ़े व्यक्ति और उसके एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस पूरे मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और चोरी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस टीमें आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.