Breaking News in Hindi

आगरा की लड़की से लखनऊ में दरिंदगी, चलती कार में किया रेप, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगरा की एक युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है. आरोपी युवक ने चलती कार में युवती के साथ दरिंदगी की. अब युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लखनऊ के मोहान रोड एक्सप्रेसवे पर उसके साथ दरिंदगी हुई. घटना 14 मई की है. पीड़िता को दो लोगों ने शैक्षिक प्रमाण पत्र देने के बहाने लखनऊ बुलाया था. इसी दौरान एक युवक ने कार में लड़की के साथ रेप किया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया

पीड़िता के मुताबिक, उसने फेसबुक पर घर बैठे शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाने का विज्ञापन देखा था. विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर उसने संपर्क किया तो राकेश कुमार नाम के युवक से उसकी बात हुई. राकेश ने उसे झांसा दिया कि बिना परीक्षा दिए 30000 रुपये में प्रमाण पत्र बनवा देगा. इस काम में उसे श्रीनिवास नाम का युवक मदद करता है. पीड़िता ने यूपीआई से आरोपी के खाते में 15000 रुपये ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद युवती को वाट्सएप पर उसके नाम से बना एक फर्जी प्रमाण पत्र भेजा. इसकी ओरिजनल कॉपी लेने के लिए उसने लड़की को लखनऊ बुलाया.

पीड़िता ने बताया कि जब वह लखनऊ पहुंची तो वहां राकेश व श्रीनिवास से मुलाकात हुई. आरोपी कार में बैठाकर उसे एक सुनसान जगह पर लेकर गए, जहां पर श्रीनिवास ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान राकेश बाहर रहा. इतना ही नहीं, रेप करने का पूरा वीडियो भी आरोपियों द्वारा बनाया गया. इसके बाद दोनों आरोपी फिर से उसे एक्सप्रेसवे पर ले गए और वहां पर छोड़ दिया. यहां से वह आगरा आ गई.

लखनऊ में पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पीड़िता का आऱोप है कि वह आगरा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची, लेकिन पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि यह मामला लखनऊ का है. वह आगरा में थाने का चक्कर लगाती रही. लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई, तो युवती दो दिन पहले लखनऊ आई और पूरे मामले की जानकारी थाने को दी. इसके बाद लखनऊ के पारा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल अभी इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप