Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

गौतम गंभीर दोस्त नहीं था, हम एक ही चीज के लिए लड़ते थे, आकाश चोपड़ा ने बयां किया बीते दिनों का हाल

आकाश चोपड़ा ने अपने बीते दिनों का हाल बयां किया है. ऐसा करते हुए उन्होंने गौतम गंभीर को लेकर काफी सारी बातें शेयर की हैं. इसमें गौतम गंभीर से उनके रिश्ते कैसे थे? गौतम गंभीर का स्वभाव कैसा था? क्रिकेट को लेकर गंभीर का अप्रोच कैसा था? ऐसे तमाम पहलुओं पर आकाश चोपड़ा ने बात की है. आकाश चोपड़ा ने ये सारी बातें बताते हुए जो सबसे चौंकाने वाली बात कही वो ये कि गौतम गंभीर कभी दोस्त था ही नहीं. उन्होंने ये सारी बातें राज शमानी के यू-ट्यूब पॉडकास्ट पर शेयर की.

आज भले ही गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं और आकाश चोपड़ा भी हिंदी कमेंट्री का सबसे चर्चित चेहरा है. लेकिन, इनके क्रिकेट की शुरुआत लगभग साथ-साथ ही हुई थी. आकाश और गंभीर दोनों दिल्ली क्रिकेट से तो आते ही थे, इसके अलावा एक समानता ये भी थी कि दोनों ही ओपनर थे. दोनों के बीच यही समानता उनके बीच की प्रतिद्वन्दिता या लड़ाई की जड़ थी, जिसका इल्म आकाश चोपड़ा की कही बातों से भी होता है.

गौतम गंभीर कभी दोस्त नहीं थे- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने और गंभीर ने जब खेलना शुरू किया था, तभी से दोनों प्रतिद्वन्दी थी. उन्होंने माना कि ईमानदारी से कहूं तो गंभीर कभी दोस्त था ही नहीं. हम प्रतिद्वन्दी थे जो टीम इंडिया में एक ही जगह के लिए लड़ रहे थे और वो थी ओपनिंग.

दिल का अच्छा और क्रिकेट को लेकर जुनूनी गंभीर

आकाश चोपड़ा ने हालांकि गंभीर के नेचर और क्रिकेट को लेकर उनके जुनून की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो एक जुझारू, मेहनती और अपने खेल को लेकर सीरियस रहने वाला इंसान है. वो दिल का अच्छा और सच्चा भी है. जिस तरह के अमीर परिवार से गंभीर आते हैं, वैसे घरों के लड़कों को उतनी मेहनत करते देखना हैरान करता था. गंभीर पूरा दिन ग्राउंड पर बिताता था.

आकाश चोपड़ा और गौतम गंभीर का करियर

आकाश चोपड़ा ने गंभीर के जिस जुनून और मेहनत का बखान किया उसका उन्हें इनाम भी मिला. यही वजह है कि भारत के लिए तो ये दोनों खेले जिनके बीच प्रतिद्वन्दिता थी लेकिन जो लंबे समय तक टिककर खेला वो रहे गौतम गंभीर. आकाश चोपड़ा ने भारत के लिए सिर्फ 10 टेस्ट खेले. वहीं गौतम गंभीर ने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 T20I खेले हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.